Motivational Story - खुद पर ध्यान दीजिए लोगो पर नहीं । Bindas Aarju

  Best Motivational Story - क्या आपको भी कभी ऐसा लगा कि लोगों का ध्यान आप पर ही है , जब भी कुछ करने जाते हो, ओर लगता है जैसे सभी लोग हमे ही देख रहे हैं । और मन में घबराहट सी होती है। और लगता हैं कि लोग क्या कहेंगे, क्या सोचेंगे । कभी सोचा है कि हम अपनी ज़िंदगी खुद जी रहे हैं या लोगों की सोच के हिसाब से जी रहे हैं? अगर आप भी इस परेशानी से झुझ रहे हैं । तो आज आप हमारी इस छोटी सी कहानी को एक बार पढ़ लीजिए , आप खुद समझ जाएंगे । 

Motivational Story - खुद पर ध्यान दीजिए लोगो पर नहीं ।  Bindas Aarju

Motivational Story - खुद पर ध्यान दीजिए लोगो पर नहीं । Bindas Aarju 


Motivational Story - खुद पर ध्यान दीजिए लोगो पर नहीं । 

ये कहानी है आरव नाम के एक लड़के की , आरव हर काम करने से पहले एक ही चीज़ सोचता था कि —"लोग क्या कहेंगे?"

अगर वो नया काम शुरू करता… लोग हंसते। अगर वो चुप रहता… लोग ताने मारते। धीरे-धीर उसने खुद पर भरोसा करना छोड़ दिया।


एक दिन बहुत परेशान होकर वो पार्क में बैठा था। तभी एक बुजुर्ग उसके पास आए और बोले— "बेटा, इतना परेशान क्यों हो?"


आरव ने कहा - "मैं जो भी करता हू लोग मुझे जज करते हैं। समझ नहीं आता क्या करूं…"


बुजुर्ग ने मुस्कुराकर कहा— "अगर तुम लोगों को खुश करने निकले हो, तो कभी खुश नहीं रह पाओगे।"


और उन्होंने एक उदाहरण दिया— "मान लो तुम सड़क पर चल रहे हो। 


अगर धीरे चलोगे, लोग कहेंगे ‘आलसी है’


अगर तेज़ चलोगे, लोग कहेंगे ‘घमंडी है’


तो क्या तुम चलना ही छोड़ दोगे?"


उस दिन आरव को बात समझ आई कि—"लोगों का काम है कहना । और मेरा काम है खुद पर ध्यान देना।"


उसने दूसरों की आवाज़ को इग्नोर करना शुरू किया और अपनी मेहनत पर फोकस किया।


धीरे-धीरे… वही लोग जो उसे जज करते थे आज उसकी तारीफ करने लगे।


लेकिन इस बार आरव को फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि अब वो जान चुका था कि — "खुद की नज़रों में गिरने से बेहतर है… लोगों की नज़रों में गिर जाना।"


तो आज से एक फैसला करो कि —लोगों पर नहीं खुद पर ध्यान दोगे । 


क्योंकि "जब आप खुद को बेहतर बनाने लगते हैं तब दुनिया खुद ही आपको नोटिस करने लगती है।"




"Focus on Yourself. बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा."



उम्मीद करते हैं कि आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा । और इस Short Story से कुछ समझ आया होगा । इस कहानी को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें । 




और भी देखें 👇

Previous Post Next Post

Contact Form